Thursday, 24 November 2016

बैंकों में नहीं बदलेंगे पुराने बड़े नोट: 15 दिसंबर तक चुनिंदा जगहों पर 500 के पुराने नोट चलेंगे, 1000 के नोट सिर्फ जमा हो सकेंगे

 बैंकों में नहीं बदलेंगे पुराने बड़े नोट: 15 दिसंबर तक चुनिंदा जगहों पर 500 के पुराने नोट चलेंगे, 1000 के नोट सिर्फ जमा हो सकेंगे

सरकार ने 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल करने की डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। यानी पहले 500 का पुराना नोट आप गुरुवार आधी रात तक ही इस्तेमाल कर सकते थे, उसे अब कुछ दिन और चला सकेंगे। 1000 का नोट सिर्फ बैंक अकाउंट में ही जमा हो सकेगा। इसी के साथ सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोटों को एक्सचेंज कराने का काम शुक्रवार से रोक दिया है। हालांकि, 30 दिसंबर तक आप इन्हें जमा करा सकेंगे। 2 दिसंबर तक टोल फ्री रहेंगे हाईवे...

- इस एलान से पहले सरकार ने देशभर के हाईवे टोल फ्री रखने की आज रात तक की छूट को 2 दिसंबर तक बढ़ा दिया।
- 2 दिसंबर के बाद 15 दिसंबर तक टोल नाकों पर 500 रुपए का पुराना नोट चलाया जा सकेगा। बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी का एलान हुआ था।
- फॉरेन टूरिस्ट्स को ये फैसिलिटी दी गई है कि एक हफ्ते में 5 हजार तक की करंसी एक्सचेंज करा सकेंगे। इसका डिटेल उनके पासपोर्ट पर भी होगा।
- अगर आपके पास प्री-पेड सिम है तो 500 के पुराने नोट से आप रिचार्ज भी करा सकते हैं।
Q&A में जानें सरकार के नए एलान
# क्या है सरकार का गुरुवार का फैसला?
- 500 के पुराने नोटों के इस्तेमाल करने की डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई। 500 के पुराने नोट से पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, प्री-पेड मोबाइल रिचार्ज करा सकेंगे।
# क्या 500 का नोट को-ऑपरेटिव स्टोर्स पर चलेगा?
- 500 रुपए के पुराने नोट से कंज्यूमर काे-ऑपरेटिव स्टोर्स से आप खरीदारी कर सकते हैं। एक बार में 5000 रुपए तक की खरीदारी की जा सकती है।
# क्या 500 के पुराने नोट से बिल जमा नहीं कर सकेंगे?
- 500 के पुराने नोट से बिजली और पानी के मौजूदा और बकाया बिल जमा किए जा सकेंगे। यह फैसेलिटी सिर्फ निजी और घरेलू कंज्यूमर्स के लिए रहेगी।
# पहले क्या थी आखिरी तारीख?
- इससे पहले 500-1000 रुपए के पुराने नोट 24 नवंबर की आधी रात तक चुनिंदा जगहों पर इस्तेमाल कर सकते थे।
# 1000 के पुराने नोट को लेकर क्या फैसला हुआ?
- इसे अब कहीं भी नहीं चलाया जा सकेगा। सिर्फ बैंक अकाउंट में जमा करा सकेंगे।
# क्या बैंकों में मेरे पुराने नोट एक्सचेंज होंगे?
- नहीं। बैंकों में 25 नवंबर से पुराने नोट अब एक्सचेंज नहीं होंगे। सिर्फ अकाउंट में जमा होंगे।
# फॉरेन टूरिस्ट्स के लिए क्या फैसिलिटी होगी?
-एक हफ्ते में 5 हजार रुपए की करंसी एक्सचेंज करा सकेंगे।
# हाईवे पर टोल में कब तक छूट है? कब से कौन सा नोट देना होगा?
-2 दिसंबर तक हाईवे पर टोल टैक्स में छूट है। 3 से 15 दिसंबर तक टोल पर 500 रुपए का पुराना नोट चला सकते हैं।

 

No comments:

Post a Comment